पटना, जनवरी 27 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को 17 आश्रितों को अनुकंपा पर नियुक्त किया गया। कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपा। मौके पर कुलपति ने कहा कि पिछले दिनों सीनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। अनुकंपा पर नियुक्त कर्मी विश्वविद्यालय के साथ विभिन्न कॉलेजों में कार्यरत होंगे। इसमें टीपीएस कॉलेज, महिला कॉलेज खगौल, नालंदा कॉलेज, एसपीएम कॉलेज, जीएल कॉलेज, बीडी कॉलेज, एएन कॉलेज, श्री अरविंद महिला कॉलेज, गंगा देवी कॉलेज आदि शामिल हैं। मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. राजीव रंजन, प्रो. शिव कुमार यादव और मीडिया प्रभारी प्रो तारिक फातमी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...