पटना, दिसम्बर 10 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए पीजी (सेल्फ फाइनेंस) पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए पंजीयन तिथि जारी कर दी है। एमबीए, एमसीए, एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी), एमएससी (एनवायरनमेंट साइंस), एमए (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन), एमए (पीएमआइआर/एलएसडब्ल्यू), एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स), पीजीडीसीआर, एमएलआइएस व बीएलआइएस पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों का ऑनलाइन पंजीयन 11 से 18 दिसंबर तक होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों का पंजीयन निर्धारित तिथि में नहीं हो पाता है, उनका नामांकन स्वतः रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे छात्र जो पाटलिपुत्र विवि से स्नातक उत्तीर्ण हैं या स्नातक की अंतिम परीक्षा दे चुके हैं, उन्हें सामान्यतः रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, जिन छात्रों का पंजीयन नंबर या पीपी...