पटना, जनवरी 31 -- पाटलिपुत्र विवि के पीएचडी के विभिन्न विषयों का इंडक्शन मीट शनिवार को संपन्न हुआ। एएन कॉलेज और कॉलेज ऑफ कॉमर्स में विभिन्न विभागों में इसका आयोजन हुआ। करीब 12 सौ के विद्यार्थी शामिल हुए। कॉलेज ऑफ कॉमर्स के अर्थशास्त्र विभाग में इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। नव नामांकित शोध छात्रों को शोध की बारिकियों, विभाग की कार्यप्रणाली और शैक्षणिक सत्र के रोडमैप से अवगत कराया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति कश्यप ने छात्र और छात्राओं को शोध की जानकारी दी। हिंदी विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. मंगला रानी की अध्यक्षता में पीएचडी के नये सत्र का इंडक्शन मीट आयोजित हुआ। मौके पर विभाग के सभी शिक्षकगण रहे। विवि के रजिस्ट्रार अबू बकर रिजवी ने बताया कि सभी विभागों में पीएचडी का इंडक्शन मीट के साथ छह महीने का कोर्स वर्क शुरू किया गया। इस बार 12 सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.