पटना, जनवरी 27 -- पाटलिपुत्र विवि का दीक्षांत समारोह गुरुवार को एक घंटा पहले शुरू होगा। विवि प्रशासन के मुताबिक दीक्षांत समारोह 11 बजे से शुरू होना था। लेकिन इसके समय में परिवर्तन किया गया है। अब कार्यक्रम 10 बजे से शुरू होगा। एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आठ सौ से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें 31 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खां करेंगे। दीक्षांत समारोह का भाषण बिहार राज्य विवि सेवा आयोग पटना के अध्यक्ष गिरीश कुमार चौधरी देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.