चक्रधरपुर, जनवरी 16 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर में आगामी 23 जनवारी से शुरु हो रहे प्ले फॉर पीस एंड प्रोग्रेस (पीपीपी) ट्रॉफी क्रिकेट एवं फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार को विधायक सुखराम उरांव के बनमालीपुर स्थित आवास पर संचालन समिति के सभी सदस्यों को ट्रैकसूट प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि ट्रैकसूट समय से पहले उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य यह है कि अब संचालन समिति के सदस्य प्रतिदिन सुबह ट्रैकसूट पहनकर अपने दैनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे, जिससे प्रतियोगिता का स्वत: प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि 23 से 27 जनवरी तक आयोजित होने वाली क्रिकेट एवं फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान भी संचालन समिति के सभी सदस्य ट्रैकसूट पहनकर अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगे, जिससे आयोजन की एकरूपता ...