अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल अस्पताल में लंबे समय से लंबित एमआरआई जांच सुविधा अब जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। अस्पताल परिसर में एमआरआई भवन का निर्माण वर्षों पहले ही पूरा हो चुका था, लेकिन तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से मशीन की स्थापना अब तक संभव नहीं हो पाई थी। अब अस्पताल प्रशासन ने नई सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) व्यवस्था के तहत प्रक्रिया को पुनः तेज करते हुए संशोधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि पूर्व में कुछ तकनीकी अड़चनों के चलते योजना आगे नहीं बढ़ सकी थी। लेकिन अब नई व्यवस्था के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर नियमित पत्राचार किया जा रहा है। अपर निदेशक स्वास्थ्य स्तर पर भी मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.