रांची, दिसम्बर 17 -- बुंडू, संवाददाता। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में बुंडू के पीपीके कॉलेज में बाल विवाह के खिलाफ बुधवार को विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नालसा द्वारा संचालित 'आशा अभियान' और बाल विवाह के खिलाफ 100 दिनी कार्यक्रम के तीसरे दिन विशेषज्ञों ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। डिप्टी एलएडीसी कविता कुमारी खाती ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह बाल विवाह है। उन्होंने इसके दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए कहा कि इससे शिक्षा बाधित होती है, भविष्य अंधकारमय होता है और घरेलू हिंसा का खतरा बढ़ता है। उन्होंने समाधान के रूप में शिक्षा को बढ़ावा देने और हेल्पलाइन नंबर 1098 और टोल-फ्री नंबर 15100 का उपयोग करने की सलाह दी। पीएलवी डॉ अनिल कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.