कानपुर, नवम्बर 2 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की अंतर महाविद्यालयीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच रविवार को वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर खेले गए। पहले सेमीफाइनल में पीपीएन कॉलेज ने डीएवी कॉलेज को 55 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मैच में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने वीएसएसडी कॉलेज को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में पहुंची। पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीपीएन कॉलेज ने 20 ओवर में 139 रन बनाए। टीम की ओर से शाश्वत ने 63 रन, देवांश ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष ने दो व ओम नारायण ने एक विकेट लिया। जवाब में डीएवी कॉलेज की पूरी टीम 19.4 ओवर में 85 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शिशुवेंद्र निषाद ने संघर्षपूर्ण 52 रन बनाए लेकिन टीम को जीत न दिला सके। गेंदबाजी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.