मिर्जापुर, फरवरी 14 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। हरसिंहपुर गंगा घाट से विंध्याचल गंगा घाट तक बनने वाले पीपा पुल का शनिवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा। बताया गया कि पुल में 139 पीपा लगाए जाएंगे और करीब एक माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। यह पुल मां विंध्यवासिनी के दर्शनार्थियों के लिए सीधा और सुगम रास्ता उपलब्ध कराएगा। इससे कोन क्षेत्र सहित भदोही, प्रयागराज और जौनपुर के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बनने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। भूमि पूजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...