आरा, दिसम्बर 12 -- -छह महीना पहले पुल खुल जाने के बाद दुबारा लगने की प्रतीक्षा स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे बड़हरा, संवाद सूत्र। बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले महुली घाट-सिताब दियारा पीपा पुल पर आगामी 14 दिसंबर से आवागमन पूरी तरह बहाल हो जाएगा। भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित महुली गंगा घाट पर पिछले छह महीना पहले पुल खुल जाने के बाद दुबारा लगने की प्रतीक्षा स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे। अब पुल के पुनः चालू होने की आधिकारिक पुष्टि के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जानकारी के अनुसार पुल पर अंतिम चरण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक कार्य आज शाम तक पूरी तरह समाप्त हो सकता है, जिसके बाद तकनीकी जांच और सुरक्षा निरीक्षण के बाद पुल को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। संवेदक रजनीश कुमार के भाई राजेश या...