आरा, दिसम्बर 10 -- -राज्य पुल निर्माण विभाग के अभियंताओं की देखरेख में जेटी निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू -जून में पीपा पुल खोल दिये जाने के बाद नावों से ही आवागमन हो रहा था, जिसमें जोखिम बड़हरा, संवाद सूत्र । भोजपुर के महुली गंगा नदी घाट पर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्लाटून ब्रिज पहुंचने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गंगा नदी पर बनाये गये अस्थायी पीपा पुल के जून माह में खोल देने बाद इस इलाके के हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब प्लाटून ब्रिज के आने से पीपा पुल को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है और जल्द आवागमन बहाल होने की उम्मीद मजबूत हुई है। बिहार राज्य पुल निर्माण विभाग के अभियंताओं की देखरेख में संवेदक के कर्मचारियों की ओर से जेटी निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर शुरू कर ...