आगरा, अगस्त 8 -- नगर निगम ने पीपल मंडी में वर्षों से बंद पड़ी पार्किंग का जीर्णोद्धार कर फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। लंबे समय से उपयोग में न होने के कारण इस पार्किंग में लोगों ने अपने जानवर बांधने शुरू कर दिए थे। अब नगर निगम इसके जीर्णोद्धार के बाद नये नियमानुसार टेंडर निकाल कर इसका संचालन कराएगा। पार्किंग चालू होने के बाद क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के कारण लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और नगर निगम प्रशासन को आय भी होगी। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने निरीक्षण के बाद बताया कि पार्किंग के साथ ही पीपल मंडी स्थित सब्जी मंडी को भी पूरी तरह व्यवस्थित किया जाएगा। पार्किंग के नीचे यहां पहले से बने प्लेटफार्म पर ही सब्जी दुकानदारों को स्थान दिया जाएगा। साफ-सफाई और पेंटिंग के बाद इन प्लेटफार्म का पुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.