भागलपुर, मार्च 8 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आर्ट ऑफ लिविंग और सामाजिक संगठन समय के संयुक्त तत्वावधान में नौ मार्च को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित होने वाली एक दिवसीय महासत्संग के अवसर पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक बार फिर से अपनी कला का जलवा बिखेरने का काम किया है। शुक्रवार को मधुरेंद्र ने बताया कि महासत्संग के लिये उन्हें आमंत्रित किया गया है। मधुरेंद्र श्रीश्री रविशंकर की रेत पर तस्वीर उकेर अभिनंदन भी करेगें। वही सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने तीन सेमी वाली छोटे पीपल के पत्ते पर दो दिनों के कठिन मेहनत के बाद आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर की अनोखी तस्वीर भी उकेरी हैं। नौ मार्च को सतसंग कार्यक्रम के अवसर श्रीश्री रविशंकर को सप्रेम भेट भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.