रामपुर, सितम्बर 11 -- पीपली वन से अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन तस्कर लगातार पीपली वन समेत वन रेंज कार्यालय पर हमला कर खैर की लकड़ी ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर वन कर्मियों पर फायरिंग करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। वन विभाग ने भी अब पीपली वन में गस्त बढ़ा दी है। तहसील के मिलक खानम क्षेत्र मे स्थित पीपली वन लगभग हजारों हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है। जिसमे खैर,शीशम, सागौन की बेशकीमती लकड़ी मौजूद है। वन तस्करो एवं लकड़ी माफियाओं की नजर लगातार पीपली वन पर बनी रहती है। वह दिन रात वन से बेशकीमती लकड़ी का कटान करते रहते है। वन विभाग का सामना जब इन वन तस्करों और लकड़ी माफियाओं से होता है तो यह वन विभाग पर फायरिंग शुरु कर देते है। अब तो वन तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए है की उन्होंने सलारपुर वन रेंज चौकी कार्यालय पर हमला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.