रामपुर, दिसम्बर 12 -- पीपली वन में गुरुवार देर रात तस्करों और बनकर्मियों के बीच फिर से फायरिंग हो गई। वन तस्कर आधी रात को अवैध कटान कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों के देख तस्करों फायरिंग शुरू कर दी। वन कर्मियों की जवाबी फायरिंग से आरोपी मौके से भाग लिए। वन क्षेत्र में लगातार हो रही फायरिंग से क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत है। मिलकखानम थाना क्षेत्र का पीपली वन अवैध कटान के लिए बदनाम हो चुका है। वन क्षेत्र में लगातार तस्कर अवैध कटान करते रहते हैं। तस्करों और तस्करों और बनकर्मियों के बीच लगातार फायरिंग होने की सूचना भी आती रहती है। गुरुवार रात करीब 11 बजे वन तस्कर पिपली क्षेत्र में अवैध कटान कर रहे थे। पेड़ जमीन पर गिरा तो आवाज दूर तक पहुंची। तेज आवाज सुनकर वन कर्मी मौके की ओर दौड़ने लगे। वन कर्मियों को आता देख तस्करों ने फायरिंग शुर...