रामपुर, अप्रैल 11 -- पीपली वन क्षेत्र में हरे वृक्षों के अवैध कटान पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वन क्षेत्र में वर्षो से जमे कुछ विभागीय कर्मचारियों पर लकड़ी माफियाओं से मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए भ्रष्ट कर्मचारियों को वन क्षेत्र से हटाये जाने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन भानु कार्यकर्ताओं द्वारा गुरूवार को क्षेत्र के सनकरा गांव में पंचायत का आयोजन किया।मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि वर्षो से वन क्षेत्र में जमे कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते पीपली वन क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं द्वारा हरे भरे पेड़ों का अवैध कटान जारी है।जिम्मेदार अधिकारी जब तक वर्षों से जमे भ्रष्ट कर्मचारियों पर शिकंजा नहीं कसेंगें तब तक पीपली वन क्षेत्र में अवैध कटान नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.