किशनगंज, जनवरी 16 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के कमलपुर पंचायत अंतर्गत अलता हाट में कारकून लाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को समारोहपूर्वक उदघाटन हुआ। स्थानीय मुखिया अबु सलमान व अन्य लोगों ने टूर्नामेंट का विधिवत रूप से उदघाटन किया। टूर्नामेंट का उदघाटन मैच पीपला और गांगी की टीम के बीच खेला गया। आयोजित टी 20 टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी करते हुए पीपला की टीम ने निर्धारित ओवर में 184 रन बनाए वहीं जवाबी बल्लेबाजी करते हुए 108 रन ही बना सकी और पीपला की टीम ने गांगी की टीम को 76 रनों से पराजित कर दिया। टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया अबु सलमान ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है,खेल से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है, आज के समय में खेल के क्षेत्र में कैरियर बनाने की असीम संभावना है। मौके पर मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.