उरई, जनवरी 6 -- कोंच। ग्राम पीपरी कला में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन संपन्न हो गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वर्ष 2026 के लिए चलाए जा रहे अभियान में मतदाता सूची को अद्यतन करने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने पर जोर दिया गया। इस दौरान बीएलओ महेश गुप्ता ने घर-घर जाकर और निर्धारित केंद्रों पर मतदाताओं का सत्यापन किया। उन्होंने ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन करने और नाम हटवाने की प्रक्रिया समझाई। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिनेश तिवारी भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...