मोतिहारी, फरवरी 21 -- पीपराकोठी, एसं.। पुलिस ने ट्रक से 50 लाख का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। चकिया की ओर से आ रहे ट्रक को पीपराकोठी चौक के पास घेराबंदी कर रोका गया। जांच के दौरान चालक के सीट के पास बने केबिन के नीचे छिपाकर रखी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक से 143 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की गई। प्रत्येक कार्टन में 48 पीस, प्रत्येक पीस 180 मिलीलीटर का था। कुल मिलाकर 6864 पीस अर्थात 1235 लीटर 520 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दो मोबाइल फोन तथा एक बैंक पासबुक भी जब्त की गई है। इस मामले में सारण के बनियापुर के चालक राज कुमार सहनी तथा मोतिहारी के उपचालक नितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 जीतेश पांडेय के नेतृत्व में पीपराकोठी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदा...