मोतिहारी, फरवरी 14 -- पीपराकोठी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 14 फरवरी को पीपराकोठी आयेंगे। कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह, डीएम सौरभ जोरवाल तथा एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान हेलीपैड, मुख्य सभास्थल, अतिथिगृह, मेला परिसर और विभिन्न विभागों के स्टॉलों की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग और आगंतुकों की सुविधा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सांसद राधामोहन...