मैनपुरी, मार्च 22 -- नेहरू युवा केंद्र माय भारत के तत्वाधान में नगर के ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में ग्लेशियर संरक्षण के विषय पर गोष्ठी हुई। जिसमें छात्रों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रों को शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता में समृद्धि ने प्रथम, निखिल ने द्वितीय एवं प्रिया वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकेडमी की प्रधानाचार्या रचना पांडेय ने कहा कि भारत विश्व की 17 प्रतिशत जनसंख्या रखता है। लेकिन हमारे पास कुल पीने योग्य जल का 4 प्रतिशत जल ही है। जल हमारे जीवन का आधार है इसे व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। जल के संरक्षण के लिए आगे आएं। उन्होंने सभी को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। उप प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण करने की जिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.