देहरादून, मार्च 21 -- उत्तराखंड में पीने के पानी से गाड़ी-घर धोने पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही पीने के पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ एक अप्रैल से विशेष अभियान चलाया जाएगा। पीने का पानी लीकेज में बर्बाद न हो, इसके लिए मरम्मत का भी अभियान चलाया जाएगा। सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने चारधाम यात्रा से जुड़ी तैयारियों को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड में गर्मियों में पानी के संकट से निपटने को लेकर गुरुवार को सचिवालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए सचिव पेयजल ने कहा कि गर्मियों में पीने के पानी की डिमांड बढ़ जाती है। दूसरी ओर स्रोतों में भी पानी कम हो जाता है। ऐसे में पीने के पानी को बर्बाद नहीं होने दिया जाए। इसके लिए लोनिवि से समय पर रोड कटिंग की मंजूरी लेने की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। इसके साथ ही हर डिवीजन में टैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.