चतरा, मार्च 12 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी और मयुरहंड प्रखंड में कई स्थानों पर अवैध देशी शराब को लेकर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया। इटखोरी और मयुरहंड थाना की पुलिस हरकत में आई और देखते ही देखते प्रखंड क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर कई जगहों पर अवैध रूप से चल रहे देशी शराब के भट्ठों को नष्ट किया गया। इस दौरान मयुरहंड प्रखंड के भोंडा जंगल में अवैध रूप से चल रहे भट्ठे को पुलिस ने नष्ट कर दिया। पुलिस ने अवैध शराब के भट्टी को ध्वस्त करते हुए वहां कई क्यूंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया है। साथ ही शराब बनाने के सामानों को बरामद कर पुलिस थाना ले आई है। यह कार्रवाई इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर एसआई दुखीराम महतो, अजय राम सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने किया है । मालूम हो कि इन दिनों इटखोरी व पीतीज में अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.