देहरादून, फरवरी 4 -- लक्सर। क्षेत्र के पीतपुर गांव में सरकार की तरफ से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का निर्माण चल रहा है। मंगलवार की रात में किसी ने निर्माण कार्य के लिए लगाया गया बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। सुबह होने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...