बक्सर, फरवरी 20 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली को लेकर शराब के धंधेबाजों की सक्रियता बढ़ गई है। हालांकि पुलिस भी अलर्ट है। सड़क से लेकर ट्रेनों में जांच-पड़ताल जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पीडीयू-पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन से आरपीएफ ने करीब 23 लीटर विदेशी शराब जब्त की। शराब ट्रेन के बंद पड़े इंजन में छिपाकर रखी गई थी। हालांकि इस मामले में कोई पकड़ा नहीं जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...