चंदौली, फरवरी 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे बाकले खेल मैदान पर रविवार को मंडलीय रेलवे क्रीड़ा संकुल की ओर से आयोजित पूर्व मध्य रेल अंतर-मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पीडीडीयू रेल मंडल चैंपियन रहा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। धनबाद मंडल ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। धनबाद मंडल के पप्पू सिंह ने 52 गेंदों में 57 रन (3 छक्के, 4 चौके) की उपयोगी पारी खेली। पीडीडीयू मंडल की गेंदबाजी में मंगल यादव ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडीडीयू मंडल की टीम ने मात्र 18 ओवर 3 गेंद में 3 विकेट गंवाकर 161 रन बनाए और मैच को 7 विकेट से जीत लिया। इसमें पीडीडीयू मंडल के मृत्युंजय यादव ने 44 गेंदों में 84 रन (6 छक्के, 5 चौके) की विस्फोटक पारी खेली, जिसने मै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.