चंदौली, फरवरी 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित काली मंदिर जीटी रोड पर दुकान से बुधवार की सुबह करीब 11 बजे उचक्के ने सवा लाख रुपये भरे बैग को उचक्के ने उड़ा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। शहर के पूर्वी बाजार निवासी विश्वास जायसवाल काली मंदिर के समीप नए पुराने नोटों को खरीदता और बेचता है। वह सुबह सड़क किनारे दुकान पर पहुंचा। इस दौरान नकदी भरे झोला को रखकर सफाई करने लगा। इसी दौरान एक किशोर नकदी भरे झोला लेकर भाग निकला। घटना समीप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। सीसीटीवी में घटना क्रम कैद हो गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...