चंदौली, फरवरी 21 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने बुधवार को लखनऊ विधान सभा में पीडीडीयू नगर में सिक्सलेन निर्माण कराने का मुद्दा उठाया। ताकि वर्षो की जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकें। वही एक सत्तापक्ष पर सिक्सलेन निर्माण के दौरान भेदभाव करने का आरोप लगाया। इसके अलावा भ्रष्टाचार, नौजवान, किसानों, बेरोजगारों, सड़क आदि का मुद्दा उठाया । विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने प्रयागराज में हुए दुर्घटना में मृत आत्माओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में किसान, बेरोजगार, नौजवान परेशान है। मंहगाई चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था खराब चल रही है। किसान आत्महत्या कर रहे है। नौजवान बेरोजगार सड़क पर घूम रहे है। वही पर्चा आउट हो जाने से नौकरी मिलनी मुश्किल हो गई है। महिलाओं पर अत्याचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.