चंदौली, फरवरी 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता पीडीडीयू नगर में मारवाड़ी संघ की ओर से रविवार की सुबह आठ बजे शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान दर्जनों की संख्या में महिलाए पीले परिधान में शामिल रही। शोभा यात्रा के दौरान महौली भक्तिमय दिखा। आराधना मंडल की ओर से निकली शोभायात्रा अग्रवाल सेवा संस्थान से प्रारंभ होकर कैलाशपुरी शिव मंदिर होते हुए अमोघपुर स्थित मंदिर पर समाप्त हुई। इसमें मारवाड़ी संघ के दर्जनों महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ हाथ में झंडा लिए हुए नाचते गाते हुए चल रही थी और वहीं सैकड़ो की संख्या में पुरुष भी अबीर गुलाल लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे। यह शोभायात्रा हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मारवाड़ी संघ के लोग निकालते हैं और अपने आराध्य देव को याद करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...