चंदौली, फरवरी 21 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता । पीडीडीयू जंक्शन पर बीते शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने लाखों रुपये करेंसी सहित आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी नगदी लेकर वाराणसी से बिहार के डेहरी जा रहा था। पूछताछ में कोई कागजात नहीं दिखा पाने पर आरपीएफ ने आरोपी और नगदी आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया। आयकर विभाग जांच में जुटा है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात जंक्शन पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो के फुट ओवर ब्रिज पर एक व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुआ। उससे पूछताछ के बाद बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास से 16.25 लाख की करेंसी बरामद हुई है। पूछताछ में पकड़ा गया आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद उसे आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। पकड़ा आरोपी बिहार के रोहतास जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.