चंदौली, फरवरी 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन परिसर से बीते मंगलवार की देर रात आरपीएफ और जीआरपी ने बच्चा चोर के संगठित गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनके पास से चोरी का दो साल का मासूम बरामद होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। इसके बाद मामले का खुलासा करेगी। स्टेशन परिसर में चेकिंग के दौरान एक बच्चा सहित चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार आरोपी बिहार मुजफ्फरपुर सहित कई प्रांतों में बच्चा चुराकर बेच चुके हैं। जीआरपी आरोपियों से पूछताछ कर अगली कार्रवाई करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.