चंदौली, अगस्त 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते बुधवार की देर रात जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान 18 किलो चांदी की आभूषण बरामद किया। चांदी की आभूषण के साथ दो आरोपी पकड़े गए। बरामद चांदी की कीमत 11 लाख बताई जा रही है। आभूषण की खेप वाराणसी से बिहार बक्सर आरोपी ले जा रहे थे। जीआरपी आभूषण सहित आरोपियों को वाराणसी आयकर विभाग को सौंप दी। आयकर विभाग मामले की छानबीन करने में जुटी है। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत जवानों के साथ स्टेशन पर बीते बुधवार की रात चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान फुट ओवर ब्रिज पर दो लोग संदिग्ध दिखे। संदेह के आधार पर दोनों की बैग तलाशी ली गई। इस दौरान काफी मात्रा में चांदी की आभूषण बरामद हुई। छानबीन के दौरान पता चला कि 21 पैकेट चांदी की पायल, बिछुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.