चंदौली, दिसम्बर 17 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने बीते सोमवार की रात एक किशोरी को पकड़ा। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि गाजीपुर जिले के दिलदारनगर की रहने वाली है। छह माह पहले उसका अपहरण कर अहमदाबाद ले जाया गया था। चाइल्ड लाइन ने किशोरी का काउंसिलिंग कर परिजनों को सूचना दी। वही पुलिस के साथ पहुंचे परिजन किशोरी को साथ लेते गये। किशोरी के अनुसार 12वीं की छात्रा है। बीते 11 जून 2025 को दिलदारनगर बाजार में सामान खरीदने निकली थी। इसी बीच चार युवकों ने पिस्टल दिखाकर चार पहिया वाहन से बनारस ले गए। इसके बाद ट्रेन से गुजरात के अहमदाबाद में चोकई ले गए। इस दौरान कैस नामक युवक ने उसकों छह माह तक एक कमरे में रखा था। आसपास के लोगों के पूछने पर वे लोग ट्रेन से पीडीडीयू जंक्शन लेकर आये। चाइल्ड लाइन की रंजना या...