फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने गुरुवार को वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद घबराये लोग पीडीए समाज को मताधिकार से वंचित करना चाहते हैं। इसीलिए फर्जी तरीके से फार्म 7 भरकर बीएलओ को दे रहे हैं। उन्होंने पार्टी के बीएलए को सावधान करते हुए कहा कि इस पर सजग रहकर मताधिकार बचाये रखने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में एकमात्र मताधिकार ही ऐसी शक्ति है जिसमें लोगों के हितों की रखवाली होती है। उस शक्ति को कोई नुकसान न पहुंचा पाये इसके लिए सभी को मिलकर नजर रखनी है। यदि ऐसा कोई प्रकरण नजर में आता है तो तुरंत ही पार्टी कार्यालय पदाधिकारी को सूचित कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.