मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू भाइयों की हत्या हो रही है। इसके लिए यहां की सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। ऐसे देशों से भारत को अपने सभी संबंध खत्म कर देने चाहिए। इसके साथ ही पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह मुसलमानों का जो अपमान करने की काशिश कर रहे हैं, यहा होने नहीं देंगे। वह सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश छोड़ दें। उन्होंने ठा. संगीत सोम की स्लाटर हाउस के संचालन में भी भूमिका बताई। शहर के महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पीडीए की विचार गोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता हुई। इस दौरान सपा शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र पाल द्वारा शाहपुर से मुजफ्फरनगर तक साइकिल पर निकाली गई सामजिक चेतना यात्रा का स्वागत करते हुए महापुरूषों का स्मर...