कानपुर, मई 29 -- सरसौल। महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र के टौंस गांव में गुरुवार को पीडीए पंचायत एवं बूथ सेक्टर पुनर्गठन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सपाइयों ने 2027 के चुनाव में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बैठक में सपा के महासचिव और विधानसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश वर्मा ने विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि हर एक कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर पीडीए का संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा। इसमें बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। सपा नेता समय जीत सिंह यादव ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा नेताओं पर क्षेत्र में तानाशाही का माहौल बनाने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बैठक में ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, फतेहबहादुर गिल, रमेश यादव, विजय यादव, अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.