बलिया, दिसम्बर 31 -- बलिया। समाजवादी पार्टी नगर विधानसभा के बूथ लेवल एजेंट बिल कार्यकर्ताओं का सम्मेलन मंगलवार को बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडे ने कहा कि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चुनाव आयोग द्वारा भाजपा सरकार के इशारे पर चलाया जा रहा है। जिसका उदेश्य पीडीए परिवार को मताधिकार से वंचित रखने की साजिश है। कहा कि अपने मताधिकार को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी इन्हीं बूथ लेवल एजेंट बीएलओ को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया है। फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि सपा के एक-एक कार्यकर्ताओं की बदौलत मिशन 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे तथा अखिलेश यादव को हम सभी मुख्यमंत्री बनाकर योगी सरकार का मुंहतोड...