मैनपुरी, जुलाई 10 -- नगर के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज में सपा द्वारा पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक तेजप्रताप यादव ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि पीडीए पंचायत का उद्देश्य समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। विधायक ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा के चुनाव में प्रशासन ने जनता को परेशान किया व धांधली की गई है। मतदाता सूची में मनमानी की जा रही है। 2027 के चुनाव में भाजपा को ऐसा नहीं करने देंगे। बिहार में चल रहे मतदाता पुनः निरीक्षण पर भी सवाल उठाए। पूर्व विधायक अनिल यादव ने कहा कि पीडीए पंचायत एक जन आंदोलन बन चुका है, यह गांव-गांव जाकर भाजपा की सच्चाई उजागर करेगा। इस मौके पर मानिक चंद्र यादव, चेयरमैन अब्दुल नईम, हरीश यादव, जितेंद्र यादव, बृजकुमार यादव, राजकुमारी रावल, महेश चंद्र, सत्यप्रकाश यादव, मनीष त्रिपाठी, कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.