मेरठ, सितम्बर 8 -- जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में रविवार को सपा जिला संगठन की बैठक हुई। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए पंचायत करने और जनता के बीच सपा की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपलब्धियो के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी कि नए वोट बनवाएं और काटे वोटों को मतदाता सूची में शामिल कराएं। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, संचालन महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने किया। विपिन चौधरी ने कहा सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पीडीए कार्यक्रम करें। जनता को सपा कार्यकाल में हुए कार्यों से अवगत कराएं। अपने महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने कहा सभी अपने बूथ पर नए वोट बनवाने और काटे गए वोटों को शामिल कराने का कार्य करें। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष अहतेशाम इलाही, मेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.