चंदौली, जुलाई 24 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 26 जुलाई को संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए जिले में पीडीए के कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दिए है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव को संत कबीर नगर और चंदौली में सांसद राजीव राय को मुख्य अतिथि बनाया गया है। इस संबंध में सकलडीहा विधायक ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि इसी दिन महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित आरक्षण को कोल्हापुर के छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया था। इसी दिन आरक्षण देने का शुभारंभ हुआ था। सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल मे लाया गया था। जो आगे चलकर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से संविधान में एक जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.