लखनऊ, मार्च 8 -- - अखिलेश ने अभी से कर दी कई घोषणाएं लखनऊ- विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वर्ष 2027 में प्रदेश में अपनी पीडीए की सरकार बनाएंगे। सरकार बनने पर हम स्त्री सम्मान समृद्धि योजना लाएंगे और हर बालिका, युवती, नारी को सबल बनाएंगे। योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे पैसे भेजे जाएंगे। महिलाओं, युवतियों को मोबाइल दिया जाएगा। प्रतिभावान छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा। पीडीए पाठशाला चलाकर हुनर को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकारों में महिला सशक्तिकरण और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कई विशेष काम किए गए। बेटियों की शिक्षा मुफ्त की गई। छात्राओं को साइकिल, लैपटॉप, कन्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.