एटा, सितम्बर 24 -- पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रि के पावन पर्व पर गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एसडीएम जग मोहन गुप्ता रहे। आधुनिक, आकर्षक और अनोखे गरबा और डांडिया ने उपस्थित माता-पिता एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल द्वारा टीम कालरात्रि प्रथम, टीम सिद्धिदात्री और कुष्मांडा द्वितीय और टीम स्कंदमाता और चंद्रघंटा तृतीय स्थान पर रही। इसी दौरान भरगैन के समाज सेवी अजहर अली खान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में विजेता टीमों ब्रह्मचारिणी, शैलपुत्री और कात्यायनी को एक हजार रुपये प्रति टीम प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किए। प्रधानाचार्य एम के शर्मा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व सभी के लिए श्रद्धा, भक्ति और उपासना का प्रतीक है जो प्रतिवर्ष आकर महाशक्ति माता के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.