मुंगेर, फरवरी 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों के लिए अनुज्ञप्ति चयन प्रक्रिया में प्रशासन अब आगे बढ़ चुका है। इसके तहत विभाग द्वारा एक अहम कदम उठाते हुए औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची 17 मई 2025 को प्रकाशित जिला पदाधिकारी, मुंगेर के विज्ञापन संख्या- 486 के आलोक में प्राप्त आवेदनों के आधार पर तैयार की गई है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मुंगेर (आपूर्ति शाखा) द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार, प्रकाशित औपबंधिक मेधा सूची के संबंध में आवेदक अपने दावा अथवा आपत्ति लिखित रूप से आगामी 2 मार्च को अपराह्न 5:00 बजे तक अनुमंडल कार्यालय, सदर मुंगेर में दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। सूचना के अनुस...