गढ़वा, मई 30 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख क्रांति देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों की संख्या कम होने के कारण अन्य सदस्यों को फोन कर बुलाया गया। उसके कारण बैठक करीब एक घंटा देर से शुरू हुई। प्रखंड कार्यालय के सभागार आयोजित बैठक में मूलभूत समस्याओं से जुड़े मामले प्रमुखता के साथ उठाए गए। मौके पर करके पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनीष चौधरी ने प्रखंड भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्था का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र से गर्भवती, धात्री और बच्चों को मिलने वाला पोषाहार नहीं मिल रहा है। पोषाहार की कालाबाजारी की जा रही है। उसके अलावा जन वितरण दुकान से लाभुकों को प्रति किलो 100 ग्राम से लेकर ढाई सौ ग्राम अनाज में कटौती करने का मामला भी उठा। मौके पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.