सिमडेगा, अप्रैल 4 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लमडेगा पंचायत के डियुरगढ़ा गांव में कुछ ग्रामीणों ने पीडीएस दुकानदार के द्वारा सड़ा हुआ चावल बांटने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्च महीन के राशन में महिला समुह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान से सड़ा हुआ चावल प्राप्त हुआ है। इधर ग्रामीणों की शिकायत पर बीएसओ डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें भी शिकायत प्राप्त हुई है। प्रारंम्भिक जांच में जानकारी मिली है कि दो बोरा चावल खराब हो गया था जो वितरण हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लाभुकों को ही खराब चावल मिला है। जिसे बदलने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ पीडीएस संचालक से भी स्पष्टीकरण पुछा गया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.