गढ़वा, नवम्बर 10 -- कांडी, प्रतिनिधि। बीडीओ सह एमओ राकेश सहाय ने सोमवार को लाभुकों की शिकायत पर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक जन वितरण प्रणाली की दुकान का औचक निरीक्षण किया। शिकायत की गई थी कि कांडी पंचायत में चांद समूह जनवितरण प्रणाली दुकानदार के द्वारा राशनकार्ड धारकों से राशन मांगने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्हें कहा जाता है कि अगर ज्यादा परेशान करोगे तो सभी राशनकार्ड निरस्त करा देंगे। उसे लेकर कांडी मुखिया विजय राम ने भी कई बार चांद समूह जनवितरण प्रणाली के अध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष को समझने का प्रयास किया, लेकिन उनकी भी एक न सुनी गयी। उसके बाद लोग परेशान हो कर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को उसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही बीडीओ सह एमओ जनवितरण प्रणाली दुकान की जांच की। जांच में लाभुकों के शिकायत की पुष्टि हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.