गढ़वा, मार्च 31 -- रमना। प्रमुख करुणा सोनी ने ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को रामस्वरूप राम के जन वितरण प्रणाली की दुकान का निरीक्षण किया। उस दौरान प्रमुख ने दुकान का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से राशन वितरण की जानकारी प्राप्त की। मौके पर उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की है। विदित हो कि ग्रामीणों ने डीलर पर अंगूठा लगाकर राशन नहीं देने की शिकायत की थी। मौके पर राजेंद्र यादव, जितेंद्र पासवान, बालमुकुंद यादव, जन्मेजय यादव, आशीष यादव, शंकर यादव, पप्पू प्रजापति, अशोक यादव, प्रमिला देवी, प्रभा देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...