कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष शबनम परवीन ने गुरुवार को कोडरमा जिले में विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पीडीएस दुकानों एवं सदर अस्पताल स्थित कुपोषण उपचार केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। दीवार पर मेन्यू अंकित नहीं था, वहां तत्काल दीवार लेखन कराने का निर्देश दिया गया। कुछ दुकानों में सूचना पट्ट पर स्टॉक विवरण अंकित नहीं पाए जाने पर आयोग द्वारा स्टॉक विवरण के साथ आयोग का व्हाट्सएप नंबर अंकित कराने का निर्देश दिया गया। सभी पंचायतों में आकस्मिक खाद्यान्न कोष अंतर्गत 10 हजार रुपये की राशि की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया। इसके अतिरिक्त पीडीएस दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयोग का व्हाट्सएप नंबर अनिवार्य रूप से अंकित कराने का निर्देश दिया गया। सदर अस्पताल स्थित क...