बोकारो, दिसम्बर 16 -- गोमिया, प्रतिनिधि।गोमिया प्रखंड सभागार में सोमवार को पीडीएस दुकानदारों के बीच बीडीओ महादेव कुमार महतो ने 4जी ई-पॉस मशीन का वितरण किया। कंपनी की ओर से रांची से सुभाष कुमार तथा बोकारो से पंकज प्रियदर्शी मौजूद थे। कुल 225 पीडीएस दुकानदारों को नई 4जी ई-पॉस मशीनें उपलब्ध कराई गईं। बताया गया कि इससे पहले वर्ष 2016 में पीडीएस दुकानदारों को 2जी ई-पॉस मशीन दी गई थी, जिसमें नेटवर्क की समस्या के कारण लाभुकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बीडीओ ने ई-पॉस मशीन का वितरण किया। कहा कि नई 4जी तकनीक से अब लाभुकों को राशन लेने में अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 2जी मशीन के कारण अक्सर लेन-देन में परेशानी होती थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं को समय पर और आसानी से राशन का लाभ मिल सकेगा। 4जी ई-पॉस मशीन से पीडीएस व्यवस्था और अधिक पारदर...