लखीसराय, मार्च 11 -- पीडीएस डीलर उमेश सिंह के निधन पर शोक पीडीएस डीलर उमेश सिंह के निधन पर शोक बड़हिया, ए.सं.। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार टोला रामसेन निवासी सह पीडीएस डीलर उमेश प्रसाद सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। बीते दिनों से अस्वस्थ चल रहे उमेश सिंह को इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना पाकर लोगों में शोक का माहौल है। ज्ञात हो कि मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले उमेश सिंह पीडीएस संघ के जिलाध्यक्ष पद पर थे। निधन बाद पटना से वापस बड़हिया लाए गए शव के अंतिम दर्शन को लेकर जिला भर के पीडीएस डीलर और विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति हुई। जिन्होंने उनके अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित किए। संवेदना ...